RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया इस्तीफा, जून में होने वाले थे रिटायर

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन ने अपने रिटायरमेंट के कुछ महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जून में रिटायर होने वाले एन एस विश्वनाशन ने गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने इस्तीफे की वजह अपने स्वास्थ्य को बताया। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए रिटायरमेंट से तीन महीने पहले अपना पद छोड़ दिया।

RBI deputy governor NS Vishwanathan quits ahead of retirement, know the reason
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 29 सालों से कार्यरत विश्वनाथन की सेवा 31 मार्च को समाप्त हो रही है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने रिटायरमेंट से पहले अपना पद छोड़ा हो। इससे पहले जून 2019 में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपना पद छोड़ दिया था। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक उन्होंने स्वास्थ कारणों से पद छोड़ने का फैसला किया है। डॉक्टरों ने उन्हें मानसिक तनाव से दूर रहने और आराम करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि साल 2016 में उन्होंने एच आर खान की जगह लेते हुए डिप्टी गवर्नर का पद संभाला था। उनके काम को देखते हुए उन्हें एक बार फिर से जून 2019 में फिर से नियुक्त किया गया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+