नोटबंदी के बाद 97% नोट वापस आने पर RBI बोला- फिर करेंगे 500 और 1000 के जमा पुराने नोटों की गिनती

जहां एक ओर नोटबंदी से कालेधन पर रोक लगाए जाने का दावा किया जा रहा था, वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार 97 फीसदी नोट वापस आ चुके हैं। अब RBI पुराने नोटों की फिर से गिनती करेगा।

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से पुराने नोटों के बैंक में जमा होने की संख्या को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अभी तक पुराने नोटों को लेकर जो आंकड़ा है वह अनुमानित है। बैंक का कहना है कि अब नोटबंदी की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है और अब भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से कुल जमा हुए नोटों की गिनती की जाएगी। बैंक का मानना है कि अभी तक जमा नोटों की गितनी में गलतियां हो सकती हैं या फिर ऐसा हो सकता है कि कुछ नोटों को दो बार जोड़ दिया गया हो।

rbi 97 फीसदी नोट वापस आने पर RBI ने कहा- फिर से की जाएगी 500 और 1000 के जमा पुराने नोटों की गिनती
ये भी पढ़ें- 500 और 1000 के 97 फीसदी नोट आए बैंक में वापस, पीएम के दावों पर उठने लगे सवाल

भारतीय रिजर्व बैंक ने यह साफ किया है कि नोटों की गितनी की यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और जब तक यह खत्म नहीं हो जाती है, तब तक किसी भी तरह का अनुमान लगाना ठीक नहीं होगा। जल्द ही भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से वास्तिवक आंकड़े जारी करके यह बताया जाएगा कि नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 रुपए के पुराने कितने रुपए के नोट जमा हुए हैं।
ये भी पढ़ें- 2000 रुपये के नोट से गायब हुई महात्मा गांधी की तस्वीर, बैंक ने बताया 'असली'
आपको बता दें ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 30 दिसंबर तक बैंक में 14.97 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट वापस आ चुके हैं। इस बात को लेकर जहां एक ओर मोदी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, विपक्ष भी हर मुद्दे पर सरकार को घेरने लगा है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि अपनी इस छवि को सुधारने के लिए ही भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दरअसल, मोदी सरकार ने नोटबंदी के समय यह दावा किया था कि इस ऐतिहासिक फैसले से लोगों को दिक्कत तो होगी, लेकिन सारा कालाधन अर्थव्यवस्था से बाहर हो जाएगा। अब 97 फीसदी पुराने नोट वापस बैंक में जमा होने से सरकार का ये दावा फेल होता नजर आ रहा है, जिसकी वजह से सरकार भी अभी इस पर कोई बयान नहीं दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+