खुशखबरी: सस्‍ता होगा कर्ज, बड़ा ऐलान कर सकता है आरबीआई

नई दिल्ली। अगर आपने किसी भी तरह का लोन ले रखा है तो आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया खुशखबरी दे सकता है। आपके ऊपर कर्ज को बोझ कुछ कम हो सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2 अगस्त को आपके ईएमआई के बोझ को कुछ कम करने का ऐलान कर सकता है। दरअसल माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगस्त के पहले हफ्ते में आरबीआई मौद्रिक नीति समीक्षा करने वाली है माना जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक के बाद लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। एसोचैम ने भी आरबीआई से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करने का आग्रह किया है।

 कर्ज हो सकता है सस्ता

कर्ज हो सकता है सस्ता

माना जा रहा हैौ कि 2 अगस्त को पॉलिसी समीक्षा के बाद आरबीआई दरों में कटौती कर सकता है। जानकारों की मानें के जून में महंगाई दर आरबीआई के स्तर से कम रही है। जबकि औद्योगिक विकार भी सुस्त रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आरबीआई ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

 दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती

दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती

माना जा रहा है कि 2 अगस्त को आरबीआई में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट की कटौती कर सकती है, जिसका फायदा बैकिंग, रियल्टी और ऑटो सेक्टर पर होगा। इसका फायदा उन कंपनियों को भी मिलेगा, जिन्होंने ज्यादा लोन ले रखा है। बेसिस प्वॉइंट में कटौती होने से आपका ईएमआई में कटौती होगी।

 किसको मिलेगा फायदा

किसको मिलेगा फायदा

2 अगस्त को आरबीआई के बाईमंथली मॉनिट्री में रेपो रेट में कटौती की उम्मीद है, जिसका फायदा पीएसयू बैंक, ऑटो सेक्टर, रिएल्टी सेक्टर को होगा, यानी आपके ऊपर कर्ज के ऊपर बनने वाले ईएमआई कम होगा। सबसे ज्यादा फायदा उन कंपनियों को होगा, जिनपर ज्यादा कर्ज है। वहीं रेपो रेट कम होने से ऑटो सेक्टर और रिएल्टी सेक्टर में भी तेजी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+