PMC Bank Merger: 25 जनवरी से बदल गया पीएमसी बैंक, नया नाम यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

नई दिल्ली, 25 जनवरी। मुश्किल में फंसी पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक को विलय को मंजूरी मिल गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) ने पीएमसी बैंक और यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) के विलय को मंजूरी मिल गई है। 25 जनवरी से अब पीएमसी बैंक का विलय यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को इस विलय को नोटिफाई भी कर दिया।

pmc bank
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस नोटिफिकेशन के बाद अब PMC बैंक की सभी शाखाएं USFB की ब्रांच के तौर पर काम करेगा। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में पीएमसी बैंक के विलय को अब पूरा कर लिया गया है। इससे आपको बता दें कि पीएमसी बैंक ने करीब 4355 करोड़ रुपए का घोटाला किया था, जिसके बाद से ही बैंक पर पाबंदियां लगा दी गई थी। बैंक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा, जिसके बाद बैंक पर कई पाबंदियां लगा दी गई, जडिसके बाद बैंक की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए बैंक के विलय का फैसला लिया गया है। सिंतबर 2019 में उसे आरबीआई ने अपने अंडर ले लिया था। पीएमसी बैंक के पास कुल 10727 करोड़ रुपये का डिपॉजिट है।

वहीं बैंक ने 4472 करोड़ रुपए का कर्ज दिया हुआ है, वहीं 31 मार्च 2020 तक 3518 करोड़ रुपए बैंक का एनपीए है। पीएमसी बैंक के पास 5850 करोड़ रुपये का नेगेटिव नेटवर्थ है। आरबीआई के मुताबिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद पीएमसी बैंक के सभी एसेट्स डिपॉजिट्स और देनदारी का भार अब यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक पर होगा। पीएमसी बैंक में हुए फ्रॉड के बाद आरबीआई ने पीएमसी के बोर्ड को भंग करते हुए सितंबर 2019 में उसे अपने अंडर में ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+