आरबीआई ने जारी की मौद्रिक नीति, ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
मुंबई। रिजर्व बैंक ने घरेलू स्तर पर महंगाई के काबू आने के बावजूद वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव से आगे मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका में आज नीतिगत दरों में कमी नहीं की, जिससे घर एवं कार की चाहत रखने वालों को सस्ते ऋण के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज चालू वित्त वर्ष की ऋण एवं मौद्रिक नीति की चौथी द्विमासिक समीक्षा जारी की, जिसमें उन्होंने अल्पकालिक ऋण दरों, रेपो और रिवर्स रेपो के साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) और वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) में कोई बदलाव नहीं किया है।
रेपो दर अभी सात प्रतिशत, रिवर्स रेपा आठ प्रतिशत, सीआरआरचार प्रतिशत और एसएलआर 22 प्रतिशत पर यथावत है। इसके साथ ही बैंक दर और मार्जिनल स्टैंडिग फैसेलिटी दर भी यथावत है।
इस बीच एक और खबर आ रही है और हो सकता है कि मंगलवार देर रात से पेट्रोल की कीमतों में एक रुपए तक की कमी कर दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications