Yes Bank Crisis: क्या आपके पास है यस बैंक को बचाने का आइडिया, 9 मार्च तक RBI से करें साझा
Yes Bank Crisis: क्या आपके पास है यस बैंक को बचाने का आइडिया, 9 मार्च तक RBI से करें साझा
नई दिल्ली। निजी सेक्टर की चौथी सबसे बड़ी बैंक Yes Bank बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। बैड लोन के बोझ तले दबी यस बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई पाबंदियां लगा दी है। RBI के निर्देश के बाद Yes बैंक के खाताधारक 50000 रुपए से अधिक निकासी नहीं कर सकते हैं। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक के खाताधारकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी जमापूंजी पूरी तरह से सुरक्षित है और जल्द ही इस संकट से निपट लिया जाएगा।
Recommended Video

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक को संकट से निकालने के लिए पुनर्गठन योजना पेश की है। आरबीआई ने ड्रॉफ्ट स्कीम पेश किया है, जिसमें लोगों से सलाह मांगी गई है कि कैसे बैंक को संकट से बाहर निकाले। आरबीआई ने यस बैंक के शेयर होल्डर, जमाकर्ता और निवेशकों से सलाह मांगी है कि कैसे बैंक को संकट से बाहर निकाल सकते हैं।
आरबीआई ने यस बैंक के साथ-साथ SBI को भी ये ड्राफ्ट भेजकर बैंक को संक्ट से बाहर निकालने का प्लान पूछा है। लोगों को 9 मार्च तक अपना सुझाव देने के लिए कहा गया है। आरबीआई ने कहा कि लोगों की सलाह के आधार पर आरबीआई Yes Bank को मुश्किल से बाहर निकालने के लिए फैसले लेगी। आरबीआई ने इस ड्राफ्ट में पूछा है कि बैंक का शेयर कैपिटल कितना होगा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नौकरी सुरक्षित होगी या नहीं, बैंक के हेडऑफिस को बदलना है या नहीं। आरबीआई ने तय समयसीमा के भातर लोगों ने सलाह मांगे हैं। वहीं आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि जल्द ही यस बैंक को सहीं दिशा में लाने में कामियाबी हासिल होगी।












Click it and Unblock the Notifications