राहत: दिसंबर में थोक महंगाई 1.55% से घटकर 1.22% पर आई

नई दिल्ली। December Wholesale Price Index. खाने पीने के सामान सस्ते होने के कारण दिंसबर माह में थोक मंहगाई (Wholesale Price Index) में गिरावट देखने को मिली है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को डेटा जारी कर बताया कि, दिसंबर 2020 (December 2020) में थोक महंगाई (WPI) फिसलकर 1.22% रही, जो सालभर पहले 2.76% रही थी। यह नवंबर में 1.55% रही थी। जबकि इसके 1.3 फीसदी रहने का अनुमान था।

rate of WPI (Wholesale Price Index) inflation stood at 1.22 per cent for month of December 2020

आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2020 में WPI फूड इडेक्स पर आधारित महंगाई दर 0.92 फीसद पर रह गई। इससे पहले नवंबर, 2020 में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर 4.27 फीसद पर रही थी। वहीं दिसंबर 2020 में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) और खाद्य महंगाई दर (Food Inflation) में कमी दर्ज की गई है। महंगाई में गिरावट की सबसे बड़ी वजह सब्जियों की कीमतों में आई नरमी है।

खुदरा महंगाई दर दिसंबर में घटकर 4.59 फीसदी रही। इससे पहले नवंबर में यह 6.93 फीसदी था। जबकि पिछले साल दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 7.35 फीसदी थी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन ने मंगलवार को ये डाटा जारी किए हैं। मई 2014 के बाद अक्टूबर 2020 में महंगाई दर सबसे ज्यादा थी। तब महंगाई दर 7.61 फीसदी रिकॉर्ड की गई थी। खाने-पीने की चीजों के दाम घटने के कारण दिसंबर में खुदरा महंगाई दर में नरमी आई है।

दिसंबर 2020 में खाने-पीने की चीजों की महंगाई घटकर 3.41 फीसदी रही। इससे पहले महीने में यह 9.5 फीसदी थी। दिसंबर में फूड बास्केट की ग्रोथ 3.41 फीसदी रही। साल दर साल आधार पर दिसंबर में सब्जियों की कीमतों की ग्रोथ -10.41 फीसदी रही है। इस दौरान ऑयल की कीमतों की ग्रोथ 20.05 फीसदी रही है। अंडों की कीमतों की ग्रोथ 16.08 फीसदी और दालों की कीमतों में 15.98 फीसदी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+