Ratan Tata Will: सेक्रेटरी को ₹10 लाख, रसोइए को ₹1Cr, वसीयत में डॉग ‘टिटो’ को दिया खास तोहफा, जानें क्या?
Ratan Tata Will: देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत के कुछ अहम विवरण सामने आए हैं। उन्होंने अपने घरेलू कर्मचारियों, सेक्रेटरी और पालतू डॉग के लिए खास इंतजाम किए हैं। उनके निधन के बाद उनके कर्मचारियों और सहयोगियों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।
रतन टाटा ने अपने घर और ऑफिस के कर्मचारियों के लिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम आवंटित की है। खासकर उन घरेलू नौकरों को, जो 7 साल या उससे ज्यादा समय से उनके साथ थे, उन्हें ₹15 लाख तक की राशि सेवा अवधि के हिसाब से दी जाएगी। आइए जानते हैं और किसे क्या मिला?

- अंशकालिक सहायक (Part-time Helpers) और कार क्लीनर (Car Cleaner) को ₹1 लाख दिए जाएंगे।
- उनके रसोइए राजन शॉ (Cook Rajan Shaw) को ₹1 करोड़ से ज्यादा की रकम दी गई, जिसमें ₹51 लाख की लोन माफी भी शामिल है।
- बटलर सुब्बैया कोनार (Butler Subbaiah Konar) को ₹66 लाख, जिसमें ₹36 लाख की लोन माफी शामिल है।
- सेक्रेटरी डेलनाज गिल्डर (Secretary Delnaaz Gilder) को ₹10 लाख दिए गए।
Loan माफ, दिया वसीयत में तोहफा
- रतन टाटा ने अपने कार्यकारी सहायक शांतनु नायडू के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के MBA लोन (₹1 करोड़) को माफ कर दिया। इसके अलावा,
- ड्राइवर राजू लियोन (Driver Raju Leon) का ₹18 लाख का कर्ज भी माफ किया। अपने पड़ोसी के कुछ लोन भी माफ किए। वसीयत में साफ कहा गया है कि ये लोन 'वसूले नहीं जाएंगे और इन्हें मेरी ओर से उपहार समझा जाए।'
पालतू डॉग 'टिटो' के लिए भी विशेष प्रावधान
रतन टाटा जानवरों से बेहद प्यार करते थे और उन्होंने अपनी वसीयत में अपने पालतू डॉग 'टिटो' (Pet Dog Tito) के लिए ₹12 लाख आवंटित किए। इस रकम का हर तिमाही ₹30,000 टिटो की देखभाल के लिए खर्च किया जाएगा।
महंगी ब्रांडेड चीज़ें दान करने का फैसला
टाटा ने अपने महंगे कपड़े, जैसे ब्रूक्स ब्रदर शर्ट, हर्मीस टाई, पोलो, डक्स और ब्रियोनी सूट को दान करने का निर्देश दिया ताकि ये जरूरतमंदों तक पहुंच सकें।
रतन टाटा की संपत्ति और दान
रतन टाटा की कुल संपत्ति ₹3,800 करोड़ आंकी गई है, जिसका बड़ा हिस्सा रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट को दान किया गया। उनकी वसीयत बताती है कि वे सिर्फ एक महान उद्योगपति ही नहीं, बल्कि अपने कर्मचारियों और जरूरतमंदों की परवाह करने वाले एक संवेदनशील इंसान भी थे।












Click it and Unblock the Notifications