साइरस मिस्त्री विवाद पर रतन टाटा ने तोड़ी चुप्पी, दुख जताते हुए उन्होंने क्या-क्या कहा?
रतन टाटा ने जब इस विवाद पर बोलना शुरू किया तो वे भावुक हो गए और उन्होंने घटनाक्रम को दुखदायी बताया।
दिल्ली। साइरस मिस्त्री विवाद पर टाटा संस के अंतरिम चेयरमेन रतन टाटा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में कहा कि पिछले दो महीने से उनकी प्रतिष्ठा को डैमेज करने की सोची-समझी कोशिश हो रही है। उन्होंने अपने और टाटा ग्रुप पर हुए हमलों पर दुख जताया है।

'मुझपर लगाए गए आरोप आधारहीन और दुखदायी'
ईजीएम में शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते रतन टाटा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन पर और टाटा ग्रुप पर जितने भी अटैक हुए हैं वे सभी आधारहीन व बहुत दुखदायी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से उनकी प्रतिष्ठा का हनन करने की कोशिश हो रही है।
रतन टाटा ने कहा कि यह घटनाक्रम दुखद जरूर है लेकिन मैं सोचता हूं कि जो भी सच है, वह सबके सामने होगा।
साइरस मिस्त्री ने लगाए कमजोर कॉरपोरेट गवर्नेंस के आरोप
टाटा कंपनियों के सभी पदों पर से हटाए साइरस मिस्त्री लगातार ग्रुप और रतन टाटा के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने टाटा संस में कॉरपोरेट गवर्नेंस के कमजोर होने की बात भी कही थी।
रतन टाटा ने इसका भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह ग्रुप 150 सालों से बेहतर गवर्नेंस की वजह से ही चल रहा है। रतन टाटा ने मीटिंग में मौजूद शेयरहोल्डर्स को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
एक दिन पहले ही नुस्ली वाडिया ने दर्ज कराया मानहानि का केस
एक दिन पहले बिजनेस टायकून और टाटा की तीन कंपनियों के बोर्ड के पूर्व इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नुस्ली वाडिया ने टाटा संस और रतना टाटा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कराने से कुछ घंटे पहले ही ईजीएम में टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स ने वोटिंग करके उनको पद से हटा दिया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications