Video: मर्सिडीज-BMW नहीं, छोटी सी नैनो कार से बिना बॉडीगार्ड्स पहुंचे रतन टाटा, सादगी ने जीत लिया दिल
मर्सिडीज-BMW छोड़, छोटी सी नैनो कार में बिना बॉडीगार्ड्स पहुंचें रतन टाटा, सादगी ने जीत लिया दिल
नई दिल्ली, 18 मई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की सादगी और उनका मधुर स्वभाव लोगों का दिल जीत लेता है। हाल ही में असम में कैसर अस्पताल के दौरान रतन टाटा के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। टूटी-फूटी हिंदी में रतन टाटा ने अपने कुछ मिनट के भाषण में लोगों के दिल जीत लिए। अब रतन टाटा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रतन टाटा की सादगी ने फिर से लोगों के दिल को जीत लिया है।

टाटा नैनो के लिए रतन टाटा का प्यार
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा मर्सिडीज-BMW के बजाए फ्लॉप हो चुकी टाटा नैनो कार में पहुंचें तो लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ये मशहूर उद्योगपति लग्जरी गाड़ियों के बजाए छोटी सी टाटा नैनो कार में सवार होकर होटल ताज पहुंचे। वहां डिनर किया और फिर बिना किसी बॉडीगार्ड के, बिना किसी VVIP ट्रीटमेंट और दिखावे के छोटी सी नैनो कार में बैठकर चले गए।

बिना किसी बॉडीगार्ड के छोटी सी कार में रतन टाटा
रतन टाटा बिना किसी लाव लश्कर के छोटी सी कार में सवार होकर होटल ताज पहुंचे थे। जिसने भी उन्हें देखा वो उन्हें इस तरह से देखकर आश्चर्यचकित रह गया। अरबों की संपत्ति वाले करोड़पति कारोबारी रतन टाटा अपनी ड्रीम कार टाटा नैनो में सफऱ करते हैं, ये जानकर हर कोई हैरान है और उनकी सादगी का कायल है।

वायरल हो रहा वीडियो
फोटोजर्नलिस्ट विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर रतन टाटा का ये वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो चंद सेकेंड का है, जिसे खबर लिखे जाने तक 122,505 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। लोग इस वीडियो को देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि ताज होटल के बाहर रतन टाटा बिना किसी बॉडीगार्ड के निकले और होटल स्टॉफ से के सामने छोटी सी नैनो कार में बैठकर वहां से चले गए।

टाटा के दिल के करीब है नैनो
हाल ही में रतन टाटा ने अपनी ड्रीम कार टाटा नैनो को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा था। रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नैनो की लॉन्चिंग की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा जब मैं लोगों को स्कूटर पर अपने परिवार के साथ सफर करते हुए देखता था तो उन्हें देखकर मुझे उनके लिए कार बनाने की प्रेरणा मिली। आर्किटेक्चर स्कूल से था, इसलिए अक्सर खाली समय में डूडल बनाता। अक्सर कोशिश करता कि कैसे मोटरसाइकिल को कार में बदल लूं और फिर एक दिन एक कार का डूडल बन गया। ये कार देखने में बग्गी जैसी थी, जिसमें डोर तक नहीं थे। मैंने सोच लिया कि मुझे ऐसे लोगों के लिए कार बनानी है और फिर नैनो कार तैयार की, जो आम लोगों के लिए थी।

2008 में लॉन्च हुई नैनो लखटकिया कार
साल 2008 में रतन टाटा ने अपनी ड्रीम लखटकिया नैनो कार लॉन्च की। इस कार की कीमत लबस इतनी थी कि इसे दुनिया की सबसे सस्ती कार का नाम मिल गया। इस कार की कीमत 1 लाख से शुरू की गई, ताकि आम आदमी इसे आसानी से खरीद सके। साल 2009 में टाटा नैनो कार सड़को पर उतरी, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण साल 2019 तक सड़कों से गायब भी हो गई। भले ही लोगों ने इस लखटकिया कार को नकार दिया हो, लेकिन ये कार रतन टाटा के दिल के बेहद करीब है।

टाटा के नाम पर ठगी
हाल ही में रतन टाटा ने लोगों को सर्तक करते हुए एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने 'रतन टाटा फाउंडेशन' (Ratan Tata Foundation) के नाम पर हो रही ठगी से लोगों को सावधान किया। साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ने 'रतन टाटा फाउंडेशन' नाम का फेक आईडी बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। रतन टाटा ने पोस्ट लिखकर लोगों को सावधान किया और लिखा कि इस फेक पेज से सावधान रहे, इससे लोगों को ठगा जा रहा है।
'लापता' हुई TMC सांसद नुसरत जहां, पोस्टर लगाकर लोग कर रहे हैं तलाश, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications