Ram Mandir inauguration: राम मंदिर को दान देकर आप बचा सकते हैं टैक्स, ये है पूरा प्रोसेस
Ram Mandir inauguration, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन की जिम्मेदारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास है। इस ट्रस्ट को भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है। यह संस्था ही राम मंदिर से जुड़े सारे फैसले लेने के लिए अधिकृत है।
अगर कोई शख्स राम मंदिर में अपना योगदान देना चाहता है तो वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट का उपयोग कर सकता है। राम मंदिर के लिए धन दान करने के लिए यूपीआई, क्यू आर कोड, नेट बैंकिंग, डिमांड ड्राफ्ट, चेक और आएमपीएस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य तरीकों (यूपीआई/क्यूआर कोड/एनईएफटी/आईएमपीएस/डिमांड ड्राफ्ट/चेक) के जरिए किए गए दान की रसीद अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा विवरण के सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। 15 दिन बाद आप इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर कोई पेंमेंट गेटवे का इस्तेमाल करते हुए दान करता है तो तुरंत ही इसकी रशीद प्राप्त कर सकता है जिसे रियल टाइम के आधार पर जारी किया जाता है।
अगर आप अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को धन दान करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई चार्ज या फीस नहीं वसूली जाएगी। यहीं नहीं आप जिस राशि को मंदिर के लिए दान कर रहे हैं। उसे दिखाकर इनकम टैक्स में छूट भी ले सकते हैं। भारत सरकार ने साल 2021 में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र को सार्वजनिक पूजा स्थल के रूप में प्रमाणित किया है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने वर्ष वित्तीय वर्ष 2020-2021 से "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (PAN: AAZTS6197B) को ऐतिहासिक महत्व का स्थान और प्रसिद्ध सार्वजनिक पूजा स्थल के रूप में नोटिफाई किया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में मंदिर के पुन:निर्माण/मरम्मत के लिए जितना भी दान दिया जाएगा उसका 50 फीसदी धारा 80 जी (2) (बी) के तहत डिडक्शन के लिए पात्र होगा। आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार 2000 रुपये से अधिक के नकद डोनेशन पर टैक्स कटौती की अनुमति नहीं है।
पेमेंट गेटवे का उपयोग कर ऐसे करें भुगतान
स्टेप 1: यहां जाएं-https://online.srjbtkshetra.org/#/login
स्टेप 2: 'डोनेशन' टैब के अंतर्गत 'डोनेशन' पर क्लिक करें। अब अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें और प्राप्त ओटीपी दर्ज कर, उसे प्रमाणित करें।
स्टेप 3: एक नया वेबपेज खुलेगा जहां पैन, दान का उद्देश्य, पैन, दान राशि, पता, पिन कोड आदि जैसे कई विवरण भरने के लिए कहा जाएगा। विवरण भरने के बाद 'दान करें' पर क्लिक करें। आपको भुगतान गेटवे पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जहां भुगतान करने के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
स्टेप 4: एक बार भुगतान सफल हो जाने पर, दान रसीद तुरंत जारी कर दी जाएगी।
यूपीआई/क्यूआर कोड/चेक/डिमांड ड्राफ्ट/आईएमपीएस/एनईएफटी का उपयोग करके भुगतान करें
स्टेप 1: https://srjbtkshetra.org/donation-options/ पर जाएं।
स्टेप 2: मंदिर ट्रस्ट के कुल 3 बैंक खाते हैं- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी)।
- धन दान करने के लिए उनमें से किसी एक का उपयोग करें।
- अगर आप इस तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं तो भुगतान करते समय कोई मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन दर्ज करने की जरूरत नहीं है।
अयोध्या राम ट्रस्ट की वेबसाइट से दान रसीद कैसे डाउनलोड करें
- यदि आपने धन दान करने के लिए अन्य दान विधियों (UPI/QR कोड/NEFT/IMPS/चेक) का उपयोग किया है, तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- https://online.srjbtkshetra.org/donation-receipt/ और 'डोनेशन' टैब के तहत 'डोनेशन रिसीप्ट' पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'डोनेशन रिसीप्ट हिस्ट्री' पर क्लिक करें।
- यदि रसीद तैयार है, तो एक डाउनलोड बटन यहां दिखाई देगा अन्यथा अनुमानित समय दिखाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications