बजट से पहले मूड में दिखा शेयर मार्केट, सेंसेक्स 500 अंक से ऊपर चढ़ा, निफ्टी ने भी बढ़त बनाई
Stock market, कल पेश होने वाले अंतरिम बजट से ठीक पहले बाजार में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जहां सेंसेक्स में करीब 500 अंकों का उछाल देखने को मिला। वहीं निफ्टी 21600 के पार निकला है।
तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स कमजोरी के साथ खुला, लेकिन जल्द ही वह हरे निशान पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स में 511 अंकों की बढ़त के साथ 71,651.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इंट्रा-डे में आज करीब 1 फीसदी मजबूत हुए।

मिडकैप शेयर बाजार में रैली कर रहे हैं। ऑटो, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। टाटा मोटर्स नए शिखर पर रहा। हालांकि बड़ी गिरावट के बाद आई तेजी के चलते एक्सपर्ट्स निवेशकों को निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वही अगर निफ्टी-50 की बात करें तो 150 अंक के उपर पर कारोबार कर रहा है। इस बढ़त के साथ निफ्टी 21,680.50 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी बैंक भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 599.35 अंकों के बढ़त के साथ बैंक निफ्टी 45,967.10 पर पहुंच गया। बजट में इस सेक्टर से जुड़ा कोई भी पॉजिटिव ऐलान होता है तो इसे तगड़ा सपोर्ट मिलेगा।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इंट्रा-डे में आज करीब 1 फीसदी मजबूत हुए। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में इनसे भी अधिक तेजी रही। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि, बजट और फेड की बैठक के नतीजे आने तक मार्केट एक रेंज में ऊपर-नीचे होता रहेगा। इसलिए निवेशक सोच समझकर पर बाजार में निवेश करें।
सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति, आईसीआईसी बैंक और रिलायंस जैसे 27 शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। वहीं एल&टी, टाइटन और एनटीपीसी के शेयर में काफी गिरावट नजर आई। आज टॉप गेनर स्टॉक्स में डॉ रेड्डी लैबोरेटर 4.34 फीसदी चढ़कर 6 हजार रुपये के पार पहुंच गया। वहीं वोल्टास में करीब 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications