Rakshabandhan special: ईशा और आकाश अंबानी में जानें कौन है ज्यादा अमीर
Rakshabandhan special: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के बच्चे भी बिजनेस की दुनिया में अपना परचम लहरा रहे हैं। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी भारतीय कॉर्पोरेट जगत में अपना धाक जमा ली है। रक्षाबंधन के मौके इस कारोबारी भाई-बहन की जोड़ी के बारे में जानते हैं और साथ ही ये भी जानते हैं कि ईशा और आकाश अंबानी में कौन है ज्यादा अमीर है?

अबरपति परिवार में पैदा होने के बावजूद अंबानी परिवार के बच्चे अपने पिता का बिजनेस को और बुलंदियों पर ले जाने में जुटे हुए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म्स और समूह की अन्य कंपनियों की वृद्धि और सफलता में उनका जबरदस्त योगदान है।
ईशा अंबानी संभाल रही ये जिम्मेदारियां
ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्री के अलग-अलग वेंचर के मुख्य पोस्ट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। ईशा रिलायंस के ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को भी संभाल रही हैं।
ईशा की कुल सपंत्ति
अरबपति परिवार में जन्मीं ईशा अंबानी की शादी भी अरबपति परीमल परिवार में हुई है। ईशा के ससुर आनंद पीरामल का नाम अरपतियों की लिस्ट में 47वें नंबर पर है उनकी कुल संपत्ति 5.38 अरब डॉलर है। वहीं ईशा अंबानी के पिता मुकेश अंबानी के पास 76 अबर डॉलर की संपत्ति है। ईशा अंबानी की बात करें तो 100 मिनियल डॉलर की कुल संपत्ति है।
आकाश अंबानी संभाल रहे ये जिम्मेदारी
वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के आकाश सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी ने अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े हुए हैं। जून 2023 में आकाश अंबानी ने रिलायंस जियो में चेयरमैन का पद संभाला था। इससे पहले रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड में Non-Executive Director की पोस्ट संभाल रहे थे।
आकाश अंबानी की कुल संपत्ति
आकाश अंबानी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो StarSunFolded के अनुसार, आकाश अंबानी की कुल संपत्ति लगभग 40 बिलियन डॉलर है। इतनी संपत्ति की बदौलत दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में आकाश अंबानी का नाम शामिल हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications