सरकारी कर्मचारियों को राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ाया, बढ़ेगी सैलरी

Good News:राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के DA में की 2% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी राजस्थान सरकार ने पहले पेट्रोल-डीजल से VAT घटाया और अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान की वंसुधरा राजे सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दर में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2018 से लागू होगी।

 Rajasthan govt increases Dearness Allowance (DA) for state government employees by 2%, the allowance rises from 7% to 9%.
सरकार के इस फैसले का असर लगभग 8 लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनर्स को होगा। सरकार ने 7th Pay Commission के सिफारिशों के अनुरूप ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की है।

डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद राजस्थान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार के इस फैसला का लाभ राज्य कर्मचारियों, वर्कचार्ज कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और पेंशनरों को भी मिलेगा। कर्मचारियों का डीए बढ़ाने से राज्य सरकार पर 547 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+