रेलवे ला रहा ये नई ट्रेन, 9 नहीं सिर्फ 3 घंटे की होगी यात्रा

नई दिल्ली। रेलवे ने एक नई ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। यह ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर से हैदराबाद के बीच चलेगी। जिस दूरी को तय करने में अन्य ट्रेनों को 9 घंटे तक का समय लग जाता है, उस दूरी को यह ट्रेन महज 3 घंटे में तय कर लेगी। इसकी जानकारी रेलवे के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार हो चुका है।

रेलवे ला रहा ये नई ट्रेन, 9 नहीं सिर्फ 3 घंटे की होगी यात्रा

मौजूदा समय में दोनों शहरों के बीच कोई डारेक्ट फ्लाइट नहीं है और इसका फायदा रेलवे उठाना चाहता है। इसका फायदा उठाते हुए रेलवे उठाना चाहता है, क्योंकि अगर कोई फ्लाइट से दोनों शहरों के बीच यात्रा करता है तो कई जगह रुकने के चलते उसे कम से कम 4 घंटे का समय लग जाता है। आपको बता दें कि अभी 584 किलोमीटर की इस दूरी को रेलवे 60 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्पीड से तय करता है, जिसमें कम से कम 9 घंटों का समय लग जाता है।

रेलवे की योजना है कि ट्रेनों को 160-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाए, ताकि इस दूरी को 3 घंटे के अंदर-अंदर तय किया जा सके। सेमी हाई स्पीड ट्रेन अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है, जबकि हाई स्पीड ट्रेन या बुलेट ट्रेन की स्पीड 250 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+