रेलवे की नई योजना, आपकी सीट पर ही मिलेगी ये खास सुविधा
नई दिल्ली। अगर आप भी ट्रेन में यात्रा करने के दौरान बोर हो जाते हैं तो रेलवे की यह नई योजना आपके लिए बहुत ही खास है। यह नई सुविधा आपको पूरी यात्रा के दौरान बोर नहीं होने देगी, उल्टा आपका मनोरंजन करती रहेगी। आइए जानते हैं क्या है ये नई सुविधा।

वीडियो देखने की सुविधा
जल्द ही लंबी यात्रा के दौरान ट्रेन में आप वायरलेस इंटरनेट के जरिए वीडियोज देख सकेंगे। इसके लिए वायाकॉम 18, जी, हंगामा और शेमारो जैसी एंटरटेनमेंट कंपनियों से बात चल रही है। यह कंपनियां करीब 3000 ट्रेनों में मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इन कंपनियों को वीडियो दिखाने के अधिकार बिडिंग के आधार पर दिए जाएंगे। जो भी कंपनी बिडिंग में जीतेगी, उससे रेलवे लाइसेंस फीस वसूलेगा।

हर भाषा में होंगी वीडियो
रेलवे के इस प्लान के तहत यात्रियों को लगभग बर भाषा में वीडियो देखने की सुविधा दी जाएगी। प्लान के तहत यूजर्स अपने मोबाइल फोन पर ही वीडियो देख सकेंगे, जिसके लिए उन्हें रेलवे के लोकल वाई-फाई नेटवर्क पर लॉगइन करना होगा। इस नए प्लान से रेलवे की योजना सालाना करीब 500 करोड़ रुपए की कमाई करने की है।

5 साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट
वीडियो दिखाने का कॉन्ट्रैक्ट किसी भी कंपनी को 5 साल के लिए दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सभी बोगियों में लोकल वाई-फाई के जरिए वीडियो कंटेंट उपलब्ध कराने की योजना है। सभी बोगियों में डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स इंस्टॉल किए जाएंगे, जिन्हें लगातार अपडेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications