Railway Food: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए बड़ा आदेश, अब सुधरेगी ट्रेन में खाने की क्वालिटी

नई दिल्ली। ट्रेन में खराब खाने की शिकायत तो अक्सर ही होती रहती है, लेकिन अब इस पर नए रेल मंत्री ने एक कड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अब ट्रेनों में जो खाना परोसा जाता है उसके पैकेट पर मात्रा और उस खाने को सप्लाई करने वाले ठेकेदार की जानकारी भी देना जरूरी है। रेलवे के इस कदम से ट्रेन में खाने (Railway Food) की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इसी मकसद से रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह बात कही है।

Railway Food: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए बड़ा आदेश, अब सुधरेगी ट्रेन में खाने की क्वालिटी

इसे लेकर सभी जोनलल माहप्रबंधको को संबोधित एक पत्र भी रेलवे बोर्ड की तरफ से लिखा गया है। पत्र में लिखा है पीयूष गोयल ने यात्रियों को दिए जाने वाले खाने पर आपूर्तिकर्ता या ठेकेदार का नाम, वजन, पैकिंग की तारीख, भोजन शाकाहारी या फिर मांसाहारी आदि की जानकारी पैकेट पर लिखने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि अभी तक खाने के पैकेट पर सिर्फ यह लिखा होता है कि वह खाना शाकाहारी है या फिर मांसाहारी। अभी न तो वजन या पैकेजिंग के बारे में कोई जानकारी होती है, ना ही आपूर्तिकर्ता की जानकारी होती है। रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (पर्यटन एवं कैटरिंग) संजीव गर्ग ने पत्र में कहा है, 'माननीय रेल मंत्री ने फैसला किया है कि खाने के हर डिब्बे, जिसमें खाना पैक किया जाता है और जिसे ट्रेनों में बेचा जाता है, उस पर ये सभी विवरण होना चाहिए'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+