इन 5 गलतियों पर रेलवे नहीं देगी मुआवजा, जान लीजिए नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान
Rail Accident Compensation: भारत का रेल नेटवर्क एशिया में सबसे बड़ा और दुनिया में चौथा है। भारतीय रेलवे रोजाना हजारों ट्रेनें चलाती है, जिनमें लाखों लोग सफर करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में हर दिन ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। भारतीय रेल को यात्रा के लिहाज से सबसे सस्ता साधन माना जाता है। गरीब से लेकर अमीर, हर लोग इससे यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन इन यात्रियों में कई ऐसे यात्री होते हैं जो यात्रा के दौरान घोर लापरवाही करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। तो चलिए आज हम इसी से जुड़े एक मुद्दे पर चर्चा करने जा रहे हैं।
आज हम आपलोगों को बताएंगे कि ऐसी कौन सी 5 गलतियां हैं जिन्हें करने पर रेलवे मुआवजा नहीं देती है। अगर आप इन गलतियों से अनजान हैं तो जरूर पढ़ें इन महत्वपूर्ण बातों को और आगे से लापरवाही करने से बचें। हालांकि, हम एक बात स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि अगर रेल दुर्घटना रेलवे की गलती की वजह से होती है तो उसमें मौजूद हर घायल और मृत यात्री को मुआवजा मिलेगा। यहां तक कि बिना टिकट के यात्रियों को भी मुआवजा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी 5 गलतियां हैं जिन्हें करने पर रेलवे मुआवजा नहीं देती है। नीचे पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

इन 5 गलतियों पर रेलवे नहीं देती है मुआवजा (Railway Compensation)
1. शराब पीकर अगर आप ट्रेन से चढ़ते समय या उतरते समय गिर जाते हैं और जान गंवा बैठते हैं तो आपके परिवार को रेलवे मुआवजा नहीं देगी क्योंकि लापरवाही आपकी तरफ से की गई।
2. रेलवे ट्रैक पर चलने के दौरान अगर आप ट्रेन से कट जाते हैं तो आपके परिवार को रेलवे मुआवजा नहीं देगी।
3. आत्महत्या करने पर रेलवे मुआवजा नहीं देती है।
4.रेलवे की छत पर यात्रा करने पर रेलवे मुआवजा नहीं देगी।
5. प्राकृतिक मौत होने पर रेलवे मुआवजा नहीं देती क्योंकि इसमें रेलवे की कोई गलती नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications