शेयर मार्केट के 'खिलाड़ी' हैं राहुल गांधी! जानिए किन स्टॉक्स में लगाया पैसा, खेल रखा है करोड़ों का दांव
Rahul Gandhi Investment Portfolio: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। एक दिन पहले यानी 3 अप्रैल (बुधवार) को उन्होंने अपना नामांकन भरा, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को एक हलफनामा भी दिया। जिसमें उनकी संपत्ति के साथ शेयर, गोल्ड बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में इंवेस्टमेंट का खुलासा हुआ है।
राजनीति के साथ-साथ राहुल गांधी शेयर बाजार के भी माहिर खिलाड़ी निकले हैं। ये हम नहीं बल्कि उनका चुनाव आयोग को दिया एफिडेविट बता रहा है। वायनाड सीट से भरे नामांकन में उन्होंने संपत्ति से लेकर निवेश तक की सारी जानकारी साझा की है।

20 करोड़ राहुल गांधी की कुल संपत्ति
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) में दायर हलफनामे से पता चला है कि राहुल गांधी के पास कुल चल संपत्ति 9,24,59,264 रुपये की है। जिसमें लगभग 90 फीसदी यानी 8,16,94,091 रुपए म्यूचुअल फंड और स्टॉक में निवेश के कारण है।
वहीं उनके पास कुल अचल संपत्ति करीब 11,14,02,598 रुपये की है। इस तरह से राहुल के पास कुल संपत्ति 20,38,61,862 रुपये की है।
हलफनामे के मुताबिक कांग्रेस नेता के नाम पर बैंक में 26.25 लाख रुपये डिपॉजिट है। उनका शेयर बाजार में कुल निवेश 4.33 करोड़ रुपये का है। राहुल गांधी का म्यूचुअल फंड में भी 3.81 करोड़ रुपये का निवेश है। जबकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 15.2 लाख रुपए है।
शेयर बाजार में तगड़ा निवेश
53 वर्षीय कांग्रेस सांसद के पास 25 लिस्टेड कंपनियों के शेयर हैं, जिनमें ब्लू-चिप स्टॉक से लेकर स्मॉल-कैप तक के शेयर शामिल हैं। 15 मार्च, 2024 तक राहुल गांधी की स्टॉक होल्डिंग्स का कुल मूल्य 4.33 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया।
जानिए किन स्टॉक्स में राहुल गांधी ने लगाया पैसा?
सुप्रजीत इंजीनियरिंग के नाम से जानी जाने वाली स्मॉलकैप कंपनी में गांधी के पास सबसे ज्यादा स्टॉक (4,068) हैं, जिसका बाजार मूल्य 15 मार्च तक 16.65 लाख रुपये से अधिक था। हालांकि, 4 अप्रैल तक यह बढ़कर 17 लाख रुपये से अधिक हो गया है।
सुप्रजीत इंजीनियरिंग के नाम से जानी जाने वाली स्मॉलकैप कंपनी में राहुल गांधी के पास सबसे ज्यादा स्टॉक (4,068) हैं, जिसका बाजार मूल्य 15 मार्च तक 16.65 लाख रुपये से अधिक था। हालांकि, 4 अप्रैल तक यह बढ़कर 17 लाख रुपये से अधिक हो गया है।
बाकी के टॉप स्टॉक होल्डिंग्स में आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक है। राहुल के पास आईटीसी में 12.96 लाख रुपए मूल्य के 3,093 शेयर और आईसीआईसीआई बैंक में 24.83 लाख रुपए मूल्य के 2,299 शेयर हैं। दोनों बाजार मूल्य 15 मार्च तक के हैं।

ऐसे ही पेडिलाइट इंडस्ट्रीज के 1,474 शेयरों की कीमत 42.27 लाख रुपए थी और बाजार मूल्य के लिहाज से यह उनकी सबसे बड़ी हिस्सेदारी थी। अन्य में एशियन पेंट्स (35.29 लाख रुपये), बजाज फाइनेंस (35.89 लाख रुपये), नेस्ले इंडिया (35.67 लाख रुपये) और टाइटन कंपनी (32.58 लाख रुपये) के शेयर शामिल हैं।
इसके अलावा पोर्टफोलियो में अल्काइल एमाइन्स, दीपक नाइट्राइट, डिवीज़ लैबोरेटरीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक भी शामिल हैं।
7 म्यूचुअल फंड में भी निवेश
राहुल गांधी ने सात म्यूचुअल फंडों में 3.81 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसमें स्मॉल और मिडकैप फंड भी शामिल हैं।उनका सबसे बड़ा निवेश एचडीएफसी स्मॉल कैप रेगुलर (ग्रोथ) में था, जिसका बाजार मूल्य 1.23 करोड़ रुपये थी। इसके बाद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेगुलर सेविंग्स फंड था, जिसका बाजार मूल्य 1.02 करोड़ रुपये था।

डेटा बताता है कि एचडीएफसी स्मॉल कैप रेगुलर (ग्रोथ) स्कीम का नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) पिछले वर्ष में 51.85% बढ़ गया है। राहुल गांधी ने एचडीएफसी हाइब्रिड डेट फंड (जी) में भी निवेश किया है, जिसका मूल्य 79 लाख रुपए है।
उनके पास एचडीएफसी मिड-कैप अपॉर्चुनिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड ग्रोथ और पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (डायरेक्ट प्लान) में से प्रत्येक में 19 लाख रुपये से अधिक का निवेश है। उन्होंने एचडीएफसी स्मॉलकैप डायरेक्ट प्लान (ग्रोथ) में भी कुल 17 लाख रुपये का निवेश किया है।












Click it and Unblock the Notifications