Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ब्याज दरों में इजाफा

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज है। पंजाब नेशनल ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, लेकिन ये बढ़ोतरी थोक जमा पर की गई है। पंजाब नेशनल बैंक ने थोक जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने बदलाव करते हुए थोक जमा पर ब्याज दरों में 1.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

 बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें

बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने थोक जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने होमलोन और कार लोन पर ब्याज दर घटाने के बाद अब थोक जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। पीएनबी में अब थोक जमा पर ब्याज दरें 1.35 फीसदी बढ़ा दी गई है।

 क्या है थोक जमा

क्या है थोक जमा

आपको बता दें कि अगर आप एक साथ बैंक में 1 करोड़ या उससे अधिक की राशि की जमा करवाते हैं तो वो थोक जमा में आता है, जिसपर अब बैंक आपको पहले से मुकाबले 1.35 फीसदी अधिक ब्याज देगी। आपको बता दें कि बैंक ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि अगर आप 1 करोड़ या उससे अधिक की राशी 46-179 दिनों के लिए जमा करते हैं तो अब जमा राशी पर ब्याज दर 1.35 प्रतिशत बढ़कर 6.25 प्रतिशत दी जाएगी। इसे तुरंत ही लागू कर दिया गया है।

 एसबीआई ने भी बढ़ाई ब्लक डिपॉजिट पर ब्याज दरें

एसबीआई ने भी बढ़ाई ब्लक डिपॉजिट पर ब्याज दरें

आपको बता दें कि इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी थोक जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की। एसबीआई ने थोक जमाराशि पर ब्याज दरों में 50 से 140 आधार अंकों पर बढ़ोतरी की। एसबीआई ने 1 करोड़ या उससे अधिक के जमा पर ब्याज दरों में 0.5 से 1.40 फीसदी की वृद्धि हुई। इस नए नियम के बाद एसबीआई में 1 साल से 455 दिनों के लिए एकमुश्त जमा पर अब 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+