P&G ने बाजार से वापस मंगाए 30 शैम्पू और कंडीशनर्स, प्रोडक्ट्स में था कैंसर पैदा करने वाला कैमिकल

डेली यूज के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी प्राक्टर एंड गेंबल (P&G) ने बाजार से 30 से अधिक एरोसोल स्प्रे उत्पादों को वापस बुलाया है।

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। डेली यूज के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी प्राक्टर एंड गेंबल (P&G) ने बाजार से 30 से अधिक एरोसोल स्प्रे उत्पादों को वापस बुलाया है। इन उत्पादों में बेंजीन के स्तर पर कंपनी ने चिंता व्यक्त की है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। अमेरिकी खाद्द एवं औषधि विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार इन उत्पादों में पेंटीन, ऑसी, हर्बल एसेंस, वाटरलेस जैसे उत्पाद शामिल हैं। एफडीए और कंपनी की वेबसाइट पर इन उत्पादों की लिस्ट चेक की जा सकती है। जिन उपभोक्ताओं ने इन उत्पादों को खरीदा है कृपया वे इन उत्पादों का इस्तेमाल न करें। उपभोक्ता कंपनी की वेबसाइट पर एक फॉर्म भरकर या 1-888-674-36319 पर कॉल करके रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

 P&G

बता दें कि इन उत्पादों में बेंजीन नाम का जो केमिकल मिला है वह कैंसरकारक रसायन है। इससे रक्त कैंसर और हड्डियों का कैंसर हो सकता है। बता दें कि एक माह से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने अपने उत्पाद मार्केट से बापस मंगाए हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप पर कोरोना का विस्फोट, 6000 यात्रियों में से 48 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बेंजीन के कारण ही कंपनी ने 23 नवंबर को बाजार से कई उत्पाद वापस मंगाए थे। कंपनी ने साफ किया है कि उसे अभी तक इन उत्पादों से किसी को प्रतिकूल प्रभाव होने की खबर नहीं मिली है। इसके साथ कंपनी ने कहा कि रोजमर्रा में इन उत्पादों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव होने की संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+