Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?

Petrol Diesel Price: ईरान पर US-इज़राइली हमलों से शुरू हुए मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई में रुकावट के बीच, भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 20 मार्च से ₹2.35 तक बढ़ा दी गई है। ANI के मुताबिक, BPCL के स्पीड, HPCL के पावर और IOCL के XP95 की कीमतें ₹2.09 से बढ़ाकर ₹2.35 प्रति लीटर कर दी गई हैं।

हालांकि अभी रेगुलर गैसोलीन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है ये बढ़ी हुई दरें 20 मार्च की रात से लागू कर दिए जाएंगे, इसके अलावा, औद्योगिक डीजल ( Industrial Diesel)के ऊपर 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इस बात की पुष्टि करते हुए, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को इंटर-मिनिस्ट्रियल प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 'पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें डीरेगुलेट हैं और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं।'

Petrol Price

जब शर्मा से पूछा गया कि क्या जल्द ही नॉर्मल पेट्रोल और डीज़ल के रेट बढ़ेंगे, तो उन्होंने कहा, "नॉर्मल पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यह आम लोगों के लिए वैसी ही रहेगी...सिर्फ प्रीमियम कैटेगरी के लिए, यह पूरे पेट्रोल का मुश्किल से 2-4 परसेंट है।"

Regular (नॉर्मल) पेट्रोल क्या है?

यह आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पेट्रोल होता है। इस उपयोग आम कार, बाइक, स्कूटर जैसे वाहनों में होता है। इसका ऑक्टेन नंबर लगभग 87-91 होता है।

Premium (हाई ऑक्टेन) पेट्रोल क्या है?

इसे पावर पेट्रोल या स्पीड पेट्रोल भी कहा जाता है,इसका ऑक्टेन नंबर 91-95 या उससे ज्यादा होता है।ये Regular से महंगा होता है। इसका प्रयोग हाई-परफॉर्मेंस कार और स्पोर्ट्स बाइक पर होता है।

Petrol Price: आपके शहर में क्या है पेट्रोल की कीमत?

  • आईओसीएल के कुछ आउटलेट्स पर प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
  • लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर ।
  • पुणे में प्रीमियम पेट्रोल 113.17 रुपये प्रति लीटर।
  • दिल्ली में 94.77 रुपये प्रति लीटर।
  • गुजरात- 94.49 रुपये प्रति लीटर।
  • हरियाणा 95.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल 106.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
  • झारखंड 98.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
  • केरल, 106.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Diesel Price: आपके शहर में क्या है डीजल की कीमत?

  • बैंगलोर (Bangalore): ₹90.99/लीटर
  • दिल्ली (New Delhi): ₹87.67/लीटर
  • मुंबई (Mumbai): ₹90.03/लीटर
  • चेन्नई (Chennai): ₹92.48/लीटर
  • हैदराबाद (Hyderabad): ₹95.70/लीटर
  • कोलकाता (Kolkata): ₹92.02/लीटर
  • इंदौर (Indore): ₹91.81/लीटर
  • जयपुर (Jaipur): ₹90.21/लीटर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+