PUC centres Closed: दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर आज नहीं मिलेगी ये खास सुविधा, जानिए इसके बारे में
PUC centres Closed: आज दिल्ली में PUC केंद्र बंद है, इसके पीछे करण पेट्रोल पंप मालिकों का गुस्सा है। दरअसल दिल्ली सरकार ने हाल ही में पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्रों के शुल्क में वृद्धि की है।
हालांकि चार्ज ₹20 से ₹40 ही बढ़े हैं लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल पंप मालिकों में असंतोष है और इसी कारण उन्होंने आज PUC केंद्र बंद करके विरोध जताया है। आपको बता दें कि दिल्ली में 966 पीयूसी केंद्र हैं।

एसोसिएशन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 13 वर्षों के बाद दर में इज़ाफा किया है और यह वृद्धि मात्र 35 प्रतिशत की है, जबकि पीयूसी केंद्र के संचालन का खर्च कई गुना बढ़ गया है जबकि 2011 से 2024 तक केवल मजदूरी में ही तीन गुना वृद्धि हुई है।
पीयूसी प्रमाण पत्र (PUC Certificate)
पहले ग्राहक हर तीन महीने में पीयूसी प्रमाण पत्र लेते थे लेकिन अब हाई क्वालिटी की वजह से अधिकांश लोग एक साल का पीयूसी प्रमाण पत्र लेते हैं, इस वजह से भी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है।
फिलहाल आज जानते हैं आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत को अपडेट करती हैं। आज भी दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम (Petrol prices in India)
- दिल्ली : 94.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.21 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 103.94 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.75 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 99.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 105.24 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 95.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 115.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 106.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 94.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 106.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 82.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 95.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 101.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.65 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 107.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम (Diesel prices in India)
- दिल्ली : 87.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 92.15 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 92.04 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:88.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 101.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 87.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 77.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:87.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 86.95 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 95.82 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications