भारत के बैंक 'भारी जोखिम' में, हर खाताधारक जरूर पढ़े ये रिपोर्ट

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार भारत के बैंक पूरे दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे अधिक जोखिम वाले बैंक हैं। यह बात मूडीज ने एक अध्ययन के बाद कही है। मूडीज ने कहा है कि सरकार पब्लिक सेक्टर के बैंकों में कैपिटल मुहैया कराने में नाकाम रही है, जबकि इन बैंकों की क्षमता इक्विटी बाजारों तक पहुंचने की है। एजेंसी के अनुसार, पूंजी की कमी के चलते उनमें पर्याप्त कर्ज प्रवाधान की कमी है।

Recommended Video

    Bank Merger: Modi government merge करने जा रही है 9 सरकारी bank । वनइंडिया हिंदी
    भारत के बैंक 'भारी जोखिम' में, हर खाताधारक जरूर पढ़े ये रिपोर्ट

    आपको बता दें कि नंवबर में हुई नोटबंदी के बाद बैंकों के पास पूंजी काफी अधिक बढ़ गई थी, जिसके बाद कई बैंकों ने अपनी दरें भी घटाईं। इन सभी के बावजूद मूडीज की रिपोर्ट में यह बात सामने आना कि बैंक अभी भी रिस्क में हैं, यह काफी हैरान करने वाली रिपोर्ट है। कुछ समय पहले इसी महीने मूडीज ने जीएसटी लागू करने को लेकर कहा था कि यह भारत की रेटिंग के लिए एक सकारात्मक कदम है।

    मूडीज के अनुसार इससे जीडीपी में बढ़ोत्तरी होगी और देश के विकास को गति मिलेगी। साथ ही, कर राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। मूडीज के उपाध्यक्ष विलियम फोस्टर ने कहा था- जीएसटी से मध्यम अवधि में कारोबार सुगमता बढ़ेगी और राष्ट्रीय बाजार का भी एकीकरण होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+