PNB Scam: मेहुल चोकसी ने कहा-डोमिनिका में सेफ नहीं, प्रत्यर्पण पर अहम फैसला कल
PNB Scam: भगोड़े मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, डोमिनिका सरकार ने कहा-भारत को सौंपा जाए, याचिका वैध नहीं
नई दिल्ली, जून 2। पंजाब नेशनल बैंक के 13500 करोड़ के घोटाले का आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को बड़ा झटका लगा है। एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका पहुंचे मेहुल चोकसी की को वहां की सरकार स झटका मिला। भारत प्रत्यपर्ण को लेकर डोमिनिका सरकार ने कहा कि उसे भारत को सौंपा जाना चाहिए। उसकी याचिका वैध नहीं है, जिसपर सुनवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं कोर्ट ने इस मामले पर फैसला कल तक के लिए टाल दिया है। कोर्ट मं सुनवाई के दौरान मेहुल चोकसी ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया और कहा कि डोमिनिका की कस्टडी में वो सुरक्षित नहीं है। एंटीगुआ लौटने के लिए उसे जो कीमत चुकाने के लिए कहा जाएगा वो तैयार है।

क्या कहा डोमिनिका सरकार
आपको बता दें कि मेहुल चोकसी को 25 मई को गिरफ्तार किया गया था। देश में अवैध रूप से घुसने क आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। अब कोर्ट ये फैसला सुनाएगी कि चोकसी को भारत के हवाले किया जाए या फिर उसे एंटीगुआ वापस भेजा जाए। कोर्ट में सुनवाई के दौरान डोमिनिका सरकार ने भरत का पक्ष लिया है। मेहुल चोकसी के प्रत्यपर्ण मामले को लेकर आज स्थानीय अदालत में सुनवाई शुरू हुई। जूम ऐप के जरिए मेहुल चोकसी भी इस सुनवाई में शामिल हुआ। वहीं ईडी और सीबीआई भी इस सुनवाई में मौजूद रहे। इस मामले की सुनवाई क दौरान डोमिनिका सरकार ने कहा कि महुल चोकसी की याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है। उनकी याचिका पर सुनवाई व्यर्थ है, उसे भारत सरकार को सौंपा जाना चाहिए।
डोमिनिका के कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान डोमिनिका की सरकार ने भारत का समर्थन करते हुए चोकसी को झटका दिया और कहा कि उसे प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। वहीं सुनवाई से पहले मेहुल चोकसी की पत्नी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वो अपने पति के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतिंत है। प्रीति चोकसी ने कहा कि उनके पति को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। उनके पास एंटीगुआ की नागरिकता हैं। नागरिकता के तहत उन्हें सभी अधिकार और सुरक्षा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications