एंटीगुआ ने खारिज की भगोड़े नीरव मोदी की नागरिकता का आवेदन
नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को एक और झटका लगा है। एंटीगुआ सरकार ने नीरव मोदी की नागरिकता के आवेदन को ठुकरा दिया है। मेहुल चौकसी के बाद नीरव ने भी भारतीय जांच एजेंसियों से बचने के लिए एंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसे इसमें सफलता नहीं मिली और उसका आवेदन खारिज हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी को भारतीय जांच एजेसियों का डर सताने लगा है। लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत का पक्ष काफी मजबूत दिखा, जिसके बाद नीरव मोदी ने एंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन किया, लेकिन सोमवार को उसकी नागरिकता का आवेदन ठुकरा दिया गया। नीरव ने निवेश प्रोग्राम के आधार पर एंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन किया था।
गौरतलब है कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) से 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की और देश छोड़कर फरार हो गया। लंदन से नीरव मोदी को भारत लाने के लिए भारतीय एजेंसियों लगातार कोशिश कर रही हैं। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसी की वजह से जब भारतीय जांच एजेंसियों को पता चला कि नीरव मोदी ने एंटीगुआ में नागरिकता के लिए आवेदन किया है तो उन्होंने वहां आपत्ति दर्ज कराई , जिसके बाद नीरव मोदी के निवेश प्रोग्राम को आधार मानकर उसके आवेदन को रद्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications