PNB हाउसिंग फाइनेंस और कार्लाइल के बीच 4000 करोड़ की डील, SEBI ने लगाई रोक, जानें क्या है वजह
नई दिल्ली, जून 20। पंजाब नेशनल बैंक हाउसिंग फाइनेंस और कार्लाईल ग्रुप के बीच होने जा रहे 4000 करोड़ के डील पर मार्केट रेगुलेटर सेबी ने रोक लगा दी है। सेबी ने इस डील को रोकने का निर्देश दिया है। सेबी ने नियमों की अनदेखी की जांच के बाद इस सौदे पर रोक लगा दी। सेबी ने कहा कि 31 मई को एक्ट्राऑडनरी जनरल मीटिंग के लिए कंपनी की ओर से जारी की गई नोटिस ऑर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के नियमों से उलट है। 22 जून को ईसीएम होना था। सेबी ने स्पष्ट कहा है कि जब तक कंपनी के शेयरों का मूल्यांकन नहीं किया जाता तब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

सेबी की ओर से सौदे पर रोक लगाए जाने के बाद पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि कंपनी ने सेबी की ओर से भेजे गए नोटिस का संज्ञान लिया है । पीएनबीएचएफ ने कहा कि बोर्ड ने ईजीएम के लिए भजे गए नोटिस में आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में निर्धरित सभी नियमों का पालन किया है, जिसमें सेबी द्वारा निर्धारित प्राइसिंग रेगुलेशन भी शामिल है। सौदा रोके जाने के बाद कंपनी ने कहा है कि वो अगले कदम के लिए विचार सोच विचार कर रही है।
इस डील पर सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक की नजर है। इस 4000 करोड़ के डील में कार्लाइल ग्रुप पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का नियंत्रण हासिल करेगा। इसी को लेकर कंपनी के शेयरधारकों की बैठक 22 जून को बुलाई गई थी। हालांकि इस डील को लेकर अब सेबी ने फिलहाल रोक लगा दी है।


Click it and Unblock the Notifications
