PNB बैंक खाताधारकों को झटका, बैंक ने महंगा किया ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बढ़ा दिए ये चार्जेस
PNB खाताधारकों को झटका, बैंक ने महंगा किया ट्रांजैक्शन, बढ़ा दिए ये चार्जेस
नई दिल्ली। सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने सर्विस के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर), RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) समेत कई सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने सर्विस की नई शुल्क 20 मई 2022 से लागू कर दी है। य़ानी पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों के लिए अब ऑनलाइन फंड ट्रांजैक्शन महंगा हो गया है। निफ्टी और आरटीजीएस चार्ज के अलावा बैंक ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस ई-मैनडेट चार्जेज को भी बढ़ा दिया है।

पीएनबी ने बढ़ाए चार्जेज
पंजाब नेशनल बैंक ने RTGS के जरिए फंड ट्रांजैक्शन के सर्विस चार्ज को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने RTGS के जरिए पैसे भेजने के चार्ज में अब बढ़ोतरी कर दी है। जिसके मुताबिक 5 लाख या उससे अधिक फंड RTGS के जरिए भेजने पर 49.50 रुपए का शुल्क देना होगा। जबकि पहले ये शुल्क 40 रुपए था। वहीं अगर आप ऑनलाइन तरीके से रकम भेजते हैं तो आपको 49 रुपए देना होगा। वहीं बैंक ने ऑफलाइन लेनदेन के लिए RTGS चार्ज 24.50 रुपए और ऑनलाइन लेनदेन के लिए 24 रुपए कर दिया गया है।

NEFT से पैसे भेजना हुआ महंगा
बैंक ने एनईएफटी के जरि्ए पैसे भेजने के चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। PNB की वेबसाइट के अनुसार 10000 रुपए तक के लेनदेन के लिए एनईएफटी शुल्क को बढ़ाकर 2.25 रुपए कर दिया गया है, जो पहले 2 रुपए था। वहीं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर शुल्क 1.75 रुपए कर दिया गया है।

बैंक ने बढ़ाया चार्ज
वहीं 1 हजार से 1 लाख रुपए तक की लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ा दी गई है। नए शुल्क के मुताबिक ब्रांच लेवल पर लेनदेन के लिए अब आपको 4 रुपए के बजाए 4.75 रुपए कर दिया गया है। वहीं ऑनलाइन लेनदेन के लिए आपको 4.25 रुपए देने होंगे। वहीं अब 1 लाख रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक के लेनदेन पर 14 रुपए के बजाए 14.75 रुपए देने होंगे। वहीं ऑनलाइन लेनदेन के लिए 14.25 रुपए देने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications