PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक कल से इन ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश, बैंक ने बदले नियम

PNB के ग्राहक कल से इन ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश, बैंक ने बदले नियम

नई दिल्ली। Punjab National Bank alert on ATM Cash Withdraw. अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक( Punjab National Bank) में हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। बैंक ने कल से एटीएम( ATM) से कैश निकालने के नियम में बड़ा बदलाव किया है। कल 1 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank) ने गैर ईवीएम( NON EMV) एटीएम से कैश निकालन की सुविधा खत्म करने कर दिया है। यानी 1 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक( PNB Bank) के ग्राहक नॉन ईएमवी एटीएम मशीनों से कैश नहीं निकाल पाएंगे।

 PNB Alert: Punjab National Bank customers will not withdraw money from these ATM from 1st February 2021

PNB ने बदला नियम
पंजाब नेशनल बैंक( PNB) ने लगातार बढ़ रहे एटीएम फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए बैंकिंग नियमों में बदलाव किया है। बैंक ने 1 फरवरी से गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसा निकालने की सुविधा खत्म कर दी है। बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जनकारी दी है। बैंक की ओर स साझ की गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी 2021 से ग्राहक बिना ईएमवी के एटीएम मशीनों से कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।

क्या होता है नॉन ईएमवी एटीएम
नॉन ईएमवी एटीएम( Non EMV ATM) मशीन वो एटीएम मशीन होते हैं, जिनमें एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लेनदेन के दौरान नहीं किया जाता। इन ATM मशीनों में कार्ड का डेटा मैग्नेटिक पट्टी के जरिए पढ़ा जाता है। एटीएम से कैश निकालने क दौरान कार्ड कुछ सेंकेंड के लिए लॉक हो जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले पीएनबी बैंक ने दिसंबर 2020 में एटीएम से कैश निकालने के नियमों में बदलाव करते हुए ओटीपी को अनिवार्य कर दिया। बैंक ने 10000 रुपए से अधिक कैश एटीएम से निकालने पर OTP को अनिवार्य कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+