अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटे PM मोदी, टॉप-50 नौकरशाहों के संग बैठक

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटे PM मोदी,नौकरशाहों के संग बैठक

नई दिल्ली। कोरोना संकटर और लॉकडाउन के कारण पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारने में मोदी सरकार जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद इसकी कमान संभाली है। कोरोना काल में अर्थव्यवस्था में जरूरी सुधार लाने के लिए पीएम मोदी वित्त एंव वाणिज्य मंत्रालय टॉप 50 नौकरशाहों के संग बैठक करेंगे और हालात से बाहर निकलने के रास्तों पर चर्चा कर रहे हैं।

Recommended Video

    Corona काल की मार से कैसे उबरे Economy, PM Modi की 50 Top Bureaucrat के साथ Meeting | वनइंडिया हिंदी
     PM Modi taking inputs from top 50 officials to revive economy

    कोरोना काल में अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए रणनीति तय करने के मकसद से पीएम मोदी वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इस बैठक में पीएम मोदी के संग दोनों ही मंत्रालयों के 50 शीर्ष अधिकारी शामिल हुए हैं। इस बैठक में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रणनीति के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई है। प्रधानमंत्री ने करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के संग बैठक की। जहां दोनों ही मंत्रालयों के अधिकारियों ने अपने विचार रखें तो वहीं प्रधानमंत्री ने भी अपना मत रखा और अपने आइडिया को साझा किया।

    प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है। सरकार कोविड के असर को कम करते हुए देश की इकोनॉमी को सुधारनें में जुटी है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने 20.97 लाख करोड़ के कोरोना राहत पैकेड की घोषणा की । अब वित्त मंत्रालय कोविड के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़े असर के आकलन में जुटी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+