Vande Bharat Express: मात्र 4 घंटे में बेंगलुरु से चेन्नई का सफर, जाने रूट, टाइमिंग, किराए से लेकर पूरी डिटेल
Vande Bharat Express: 4 घंटे में बेंगलुरु से चेन्नई का सफर, जाने रूट, टाइमिंग, किराए से लेकर पूरी डिटेल
Vande Bharat Express आज देश को पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल गई है। दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई को जोड़ेगी। इस ट्रेन की शुरुआत के बाद मात्र 3 घंटे में बेंगलुरू से लेकर चेन्नई तक का सफर किया जा सकेगा। यह ट्रेन सिर्फ दो स्टॉप पर रुकेगी। शुक्रवार को इस ट्रेन की शुरुआत की गई, जिसके बाद शनिवार से ये ट्रेन रेगुलर टाइम पर पटरी पर दौड़ेगी। ट्रेन नंबर 20607 को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत को सौगात दी है।
Recommended Video

दक्षिण भारत को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। ट्रेन मैसूर और चेन्नई के बीच करीब 500 किमी की दूरी तय करेगी। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन सफर करेगी। बुधवार को ये ट्रेन नहीं चलेगी। ये ट्रेन चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से मैसूर जंक्शन स्टेशन के बीच 500 किमी की दूरी 6 घंटे में पूरी करेगी। जबकि चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर साढ़े चार घंटे में ही पूरा होगा।
ट्रेन की टाइमिंग
वंदे भारत ट्रेन सुबह 05:50 बजे चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से चलकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मैसूर जंक्शन पहुंचेगी। इस रूट में काटपाड़ी जंक्शन, केएसआर बेंगलुरु पर ही ट्रेन का स्टोपेज होगा। वहीं दूसरी तरफ से मैसूर जंक्शन से ये ट्रेन दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर चलकर रात साढ़े 7 बजे ये ट्रेन चेन्नई पहुंचेगी। वहीं किराए की बात करें तो वंदे भारत में एसी चेयर कार का किराया 1200 रुपए है तो वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2295 रुपए होगा।












Click it and Unblock the Notifications