खुशखबरी: नए रेल मंत्री का बड़ा आदेश, सभी यात्रियों को होगा फायदा

नई दिल्ली। सभी रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी रेल कर्मचारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा है कि यात्रियों से टिप और खाने के लिए अधिक पैसे लेना तुरंत बंद कर दें। इसके लिए उन्होंने रेल कर्मचारियों को 48 घंटे का वक्त दिया है। वैसे तो पहले भी टिप और अधिक पैसे लेने पर पाबंदी लगाने की कोशिश की गई, लेकिन इस बार पीयूष गोयल ने अल्टीमेटम दिया गया है।

खुशखबरी: नए रेल मंत्री का बड़ा आदेश, सभी यात्रियों को होगा फायदा

पीयूष गोयल के आदेश के बाद अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कैटरिंग कॉन्ट्रैक्टर्स से इस आदेश पर अमल करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया है कि अगर इस आदेश का उल्लंघन किया गया तो उस पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। इस संबंध में सोमवार से रेलवे कैटरिंग इंस्पेक्टर्स निरीक्षण भी करेंगे।

इसके अलावा, अधिक पैसे लेने और टिप वसूलने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रखी जाएगी। आपको बता दें कि बक्शीश यानी टिप मांगने की परंपरा राजधानी एक्सप्रेस में अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। कई ट्रेनों में नो टिप के स्टिकर भी लगे होते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद वेटर टिप की मांग करते हैं और लोग उन्हें टिप दे भी दिया करते हैं, लेकिन अब ऐसा करने पर पेनाल्टी लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+