एक अवॉर्ड ने बदली इंडियन व्हिस्की कंपनी की किस्मत, 5 साल में 66 गुना रिटर्न, कई दिनों से लग रहा अपर सर्किट!
पिछले साल एक भारतीय व्हिस्की को दुनिया की बेस्ट व्हिस्की का अवार्ड मिला था। इंद्री नाम की इस व्हिस्की ने दुनिया भर में अपना परचम फहराया। उस वक्त कई सारे भारतीय इस व्हिस्की के नाम से अंजान थे। लेकिन इस अवार्ड के मिलने के बाद इस व्हिस्की को बनाने वाली कंपनी शेयर बाजार में धमला मचा रही है।
इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की बनाने वाली कंपनी पिकैडिली एग्रो के शेयर तूफान मचाए हुए हैं। पिछले कई दिनों से इसमें अपर सर्किट लग रहा है। आलम ये है कि यह शेयर हर दिन अपने 52 वीक का सबसे हाई लगा रहा है।

मंगलवार को इसके 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 667.25 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 सप्ताह का निचला स्तर 45.20 रुपये प्रति शेयर थे। इसी महीने 1 अप्रैल को कंपनी के शेयर की कीमत 317 रुपये थी।
इस स्टॉक के शेयरों ने एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। सालभर में ही इसने निवेशकों को 14 गुना रिटर्न दिया है, जिसका मतलब है कि अगर किसी ने एक साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाया होगा तो आज उसके पास कुल 14 लाख रकम होगी।
पिक्कैडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 2 मई 2023 को 47.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर थे, लेकिन आज इसके स्टॉक 667.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिक्कैडिली के स्टॉक ने पिछले 1 साल में 1,309.19% का रिटर्न दिया है।
5 साल में 67 गुना रिटर्न
अगर 5 साल में इसने 6,592.58% रिटर्न दिया है। 5 साल पहले कंपनी के शेयर की कीमत 10 रुपये से भी कम थी। इसका मतलब है कि अगर किसी ने पांच साल पहले इस कंपनी के 10 हजार शेयर 1 लाख रुपये में खरीद लिए होते तो उसके पास आज 67 लाख रुपये होते।
मिला 'व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड' अवार्ड्स
आपको बता दें कि इंद्री को साल 2023 में 'व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड' अवार्ड्स ने नवाजा गया था। पिछले 3 साल में इंद्री ने 14 इंटरनेशनल अवार्ड अपने नाम कर लिया है। इंद्री भारत की पहली ट्रिपल-कास्क सिंगल माल्ट व्हिस्की है। इसका उत्पादन हरियाणा के इंद्री गांव में स्थित एक डिस्टिलरी में किया जाता है।
इंद्री व्हिस्की भारत में अलग अलग राज्यों में अलग-अलग कीमत पर बिकती है। इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की को अगर आप गोवा, यूपी, बंगलौरा, हरियाणा आदि राज्यों में खरीदते हैं तो ये आपको 3,000 रुपये के आस पास मिलेगी। दिल्ली में इसकी कीमत 3,700 के करीब है। मुंबई में ये 5,400 में मिलती है जबकि, बाकी महाराष्ट्र में ये आपको 5100 रुपये के आसपास मिलेगी। फिलहाल ये शराब भारत के 19 राज्यों और दुनिया के 17 देशों में उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications