OTT और गेम्स के शौकीन के लिए 6000 mAh की बैटरी वाले फोन, एक बार की चार्जिंग में चलेंगे 2 दिन
Smartphones With 6000mAh Battery: वो जमाना गया जब मोबाइल फोन सिर्फ बात करने के काम आते थे। आज इंटरनेट/सोशल मीडिया के युग में मोबाइल अब स्मार्टफोन बन चुके हैं और यूजर्स सोशल मीडिया का भरपूर यूज करते हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में देखने के अलावा गेम खेलना भी लगा रहता है।
इन सब चीजों के लिए सबसे जरूरी है स्मार्टफोन की दमदार बैटरी, जो ज्यादा समय तक चल सकें। ऐसे में उसके लिए 6000mah की दमदार बैटरी फोन में दी जाती है। इस बैटरी के साथ फोन की कीमत ज्यादा भी नहीं है और एक बार चार्ज करने के बाद अगर कोई नॉर्मल यूज करें तो फोन 1 से 2 दिन तक आराम से चल सकता है।

वही अगर गेमिंग-ऑनलाइन मूवी के शौकीन हैं तो तकरीबन 1 दिन को आपका फोन आराम से पकड़ लेगा। ऐसे में अगर आपको भी 6000mAh बैटरी के साथ स्मार्टफोन लेना है तो मार्केट में कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। सैमसंग, रियलमी, रेडमी के हैंडसेट बजट रेट में शुरू हो जाते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G
इस फोन में Octa core प्रोसेसर है, साथ ही 8 GB RAM है। बैटरी की बात करें तो
6000 mAh बैटरी फास्ट चार्जिंग के साथ USB टाइप C Port मिलेगा। फोन की कीमत बाजार में 29,999 रुपए है।
Samsung Galaxy F14 5G
इस फोन में Octa core (2.4 GHz, Dual Core + 2 GHz, Hexa Core) है, फोन के अंदर 4 जीबी रैम है। बैटरी 6000 mAh के साथ फास्ट चार्जिंग और USB टाइप C Port मिलेगा। फोन का रेट 13,490 रुपए है।
Realme Narzo 30a
Realme Narzo 30a की स्क्रीन 6.51 है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के वैरिएंट में आपको यह फोन 7,499 रुपए में मिल सकता है। इसमें भी 6000 एमएएच की बैटरी है।
Infinix Hot 10 Play
Infinix Hot 10 Play के अंदर भी आपको 6000mah की बैटरी मिलेगी। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। साथ ही 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की कीमत 8,499 रुपए है।
Xiaomi Redmi 10
Octa core (2.4 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर + 1.9 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर) स्नैपड्रैगन 680 के साथ फोन 4 जीबी रैम में उपलब्ध है। इसमें भी 6000 एमएएच की बैटरी है। जो फास्ट चार्जिंग के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट लेता है।












Click it and Unblock the Notifications