पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी का धर्मेंद्र प्रधान ने किया बचाव, कही ये बात

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में जिस तरह से पिछले कुछ हफ्तों में बेतहाशा वृद्धि की गई है, उससे पूरे देश में लोगों के भीतर नाराजगी है। कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने की अपील कर रहे हैं। आज पूरे देश में कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लेकिन इन सब के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी को लेकर कोई संकेत नहीं दिए बल्कि इस बढ़ोतरी के पक्ष में तर्क दिया है।

Recommended Video

    Petro-Diesel Price Hike: Sonia Gandhi के बयान पर Dharmendra Pradhan ने किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    dharmendra pradhan

    हम कांग्रेस सरकार की तरह नहीं
    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनता से पेट्रोल और डीजल पर जो टैक्स लिया जा रहा है कि उसे स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार सृजन, लोगों की आर्थिक सुरक्षा देने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार की तरह नहीं है जो इस पैसे का इस्तेमाल अपने दामाद और राजीव गांधी की फाउंडेशन के लिए इस्तेमाल करेगी। बता दें कि पिछले तीन हफ्तों में दो दिन छोड़कर हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के खिलाफ विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

    इससे पहले किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया
    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कोरोना संकट के दौरान लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने उस समय ईंधन की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी करके आम जनता पर बोझ डाला है जब देश पहले से ही कोरोनो वायरस संकट से जूझ रहा है। कोरोना वायरस संकट के कारण पूरी दुनिया में ईंधन की मांग कम हो गई है। केंद्र के पास ईंधन का पूरा भंडार है, इसके बावजूद सरकार ने पिछले 20 दिन से लगातार कीमत बढ़ाकर आम लोगों की पीठ पर बोझ डाला है।

    क्या हैं दाम
    गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल में रविवार को थोड़ा राहत मिली थी। लगातार 21 दिनों तक बढ़ने के बाद रविवार को तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन राहत के अगले ही दिन एक बार फिर से लोगों को झटका लगा है। सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 0.05 रुपए की बढ़ोतरी की गई। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत बढ़कर 80.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 80.53 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+