Fuel Rates: अगस्त की शुरुआत राहत भरी, आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें रेट
नई दिल्ली, 01 अगस्त । लगातार 15वें दिन भी तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। अगस्त माह के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई को पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि डीजल के दाम स्थिर थे। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं लेकिन लगातार 15 दिनों से लोगों को राहत मिली हुई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.84 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 102.08 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.49 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 105.25 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 104.25 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.83 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.71 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.92 रुपये प्रति लीटर
Recommended Video

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.45 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.02 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 94.39 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 95.26 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.51 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद :97.96 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर :99.02 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 90.26 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में
आपको बता दें कि अब तक 19 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। भारत में इस वक्त सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 113.21 रुपये और डीज़ल 103.15 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications