पेट्रोल और डीजल के बढ़ने वाले हैं दाम, हो जाइए तैयार
नई दिल्ली। देश भर में एक साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही सरकार बढ़ोतरी कर सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ऐसा होना संभव है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 3 अक्टूबर, 2016 को 48.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही है। जोकि पिछले सप्ताह खत्म हुई कीमत से ज्यादा है। 14 सिंतबर, 2016 को कच्चे तेल की कीमत 43.95 डॉलर प्रति बैरल थी।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 3 अक्टूबर, 2016 को 48.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 30 सितंबर, 2016 को दर्ज की गई कीमत 46.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है।
रुपए के जरिए भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 3 अक्टूबर, 2016 को बढ़कर 3200.41 रुपए प्रति बैरल हो गई, जबकि 30 सितंबर, 2016 को यह 3081.14 रुपए प्रति बैरल थी।
माना जा रहा है कि अगस्त में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जितनी बढ़ोतरी हुई थी। उतनी ही बढ़ोतरी इस बार भी की जा सकती है। अगस्त में पेट्रोल की कीमत 3.38 रुपए और डीजल की कीमत 2.67 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थी।
इस समय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 64.58 रुपए प्रति लीटर, डीजल 52.51 रुपए प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications