हफ्तेभर के अंदर दूसरी बार घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल के दामों में आई गिरावट के चलते हफ्तेभर के अंदर लगातार दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई गई हैं।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल के दामों में आई गिरावट के चलते हफ्तेभर के अंदर लगातार दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई गई हैं। मंगलवार को पेट्रोल के दामों में 19-22 पैसे जबकि डीजल के दामों में 21-23 पैसे की कटौती की गई है। इस बदलाव के साथ दिल्ली में आज पेट्रोल 22 पैसे की कमी के साथ 90.56 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 23 पैसे की कमी के साथ 80.87 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। जबकि सोमवार तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.78 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 81.10 रुपए प्रति लीटर थी।

Petrol-diesel price

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Cut: पेट्रोल-डीजल के दामों में 4 दिन बाद आई गिरावट | वनइंडिया हिंदी

    अगर दूसरे शहरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 90.77, मुंबई में 96.98, चेन्नई में 92.58 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई में डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बेचा जा रहा है। जबकि चेन्नई में डीजल 85.88 और कोलकाता में 83.75 रुपए प्रति लीटर के रेट पर बेचा जा रहा है। भारतीय तेल कंपनियों द्वारा तेल की कीमतों में अंतिम बार कटौती 25 मार्च को की गई थी। लगातार दूसरी बार कटौती से यह संकेत मिल रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल के दामों में अभी और गिरावट आ सकती है, जिसका फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: पूर्व CM अखिलेश बोले- भेदभाव के साथ काम कर रही है ये सरकार, अगली होली नई सरकार के साथ मनाना

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। यूरोप के कुछ देशों में कोरोना वायरस के कारण लगाए गये लॉकडाउन के कारण वहां तेल की मांग में आई गिरावट को इसका कारण माना जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+