अमेरिका में पेट्रोल के दाम 14 सालों में सबसे अधिक, लेकिन भारत में नहीं बढ़े दाम, जानें 12 मार्च को क्या है रेट

अमेरिका में पेट्रोल के दाम 14 सालों में सबसे ज्यादा, लेकिन भारत में नहीं बढ़े दाम, जानें 12 मार्च को क्या है कीमत

नई दिल्ली, 12 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर कच्चे तेल की कीमत इंटरनेशल मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ गई है। अमेरिका में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं लेकिन भारत में दरों की तुलना में वे अभी भी काफी कम हैं। 10 मार्च को एक गैलन पेट्रोल (पेट्रोल) की औसत कीमत $4.31 (लगभग 329 रुपये) थी। इस सप्ताह पेट्रोल की कीमतें 14 वर्षों में उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। 5.05 डॉलर प्रति गैलन की औसत कीमत पर डीजल और भी महंगा है। अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधिकांश भारतीय शहरों में पेट्रोल की कीमतें या तो 90 रुपये या 100 रुपये से ऊपर हैं। शनिवार (12 मार्च) को तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसमें दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जानें दिल्ली, मुंबई समेत महानगरों में पेट्रोल की कीमत

जानें दिल्ली, मुंबई समेत महानगरों में पेट्रोल की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (12 मार्च) को पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है। वहीं डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 91.43 रुपये लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.79 रुपये लीटर है।

जानें बाकी अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

जानें बाकी अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

- लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.68 रुपये प्रति लीटर है।

-गाजियाबाद में पेट्रोल 95.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

-नोएडा में पेट्रोल 95.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.21 रुपये प्रति लीटर है।

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर है।

-पटना में पेट्रोल 105.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.70 रुपये प्रति लीटर है।

-भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर है।

4 नवंबर 2021 को देश में घटे थे पेट्रोल-डीजल के दाम

4 नवंबर 2021 को देश में घटे थे पेट्रोल-डीजल के दाम

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद 4 नवंबर 2021 से भारत में कीमतें स्थिर हैं। अधिकांश राज्य सरकारों ने भी स्थानीय बिक्री कर में कमी की थी।

भारत में अब बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में अब बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

हालांकि कई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय उपभोक्ताओं की स्थिति और भी खराब है, उन्हें पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर तैयार हो जाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में कीमतें मुख्य रूप से पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मिजोरम और गोवा में विधानसभा चुनावों के कारण रुकी हुई हैं। अब जब परिणाम घोषित हो गए हैं, तो डर है कि कीमतें बढ़ने लगेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+