Petrol Prices Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, महंगे क्रूड ऑयल के बीच, जानें अपने शहर का भाव
Petrol Prices Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, महंगे क्रूड ऑयल के बीच, जानें अपने शहर का भाव
नई दिल्ली, 19 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की वजह से इन दिनों इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम अपने हाई रिकॉर्ड पर है। अमेरिका समेत कई देशों पेट्रोल और डीजल के दाम महंगे हो गए हैं। वहीं भारत में 19 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, इसी बीच आईओसीएल ने शनिवार के लिए पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसमें कोई भी बदलाव नहीं किए हैं। देश में लगभग 3 महीने से देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
Recommended Video

जानें महानगरों के पेट्रोल-डीजल के भाव?
दिल्ली में 19 फरवरी को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहे हैं। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।

जानें बाकी अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
-गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- नोएडा में पेट्रोल 95.73 रुपये और डीजल 87.21 रुपये प्रति लीटर है।
-जयपुर में पेट्रोल 106.89 रुपये और डीजल 90.55 रुपये प्रति लीटर है।
-हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 108.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 94.62 रुपये प्रति लीटर है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85.01 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.56 रुपये प्रति लीटर है।
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 106.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.47 रुपये प्रति लीटर है।

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती है पट्रोल-डीजल की नई कीमत
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट्स जारी होते हैं। तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करते हैं और पूरे दिन इसी दाम पर पेट्रोल और डीजल बिकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों को सामूहिक रूप से 4 नवंबर को संशोधित किया गया था। सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, ताकि उपभोक्ताओं को रिकॉर्ड-उच्च खुदरा ईंधन की कीमतों से राहत मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications