Petrol Price: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, टंकी फुल कराने से पहले जान लें रेट
Petrol Price: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, टंकी फुल कराने से पहले जान लें रेट
नई दिल्ली, 10 सितंबर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए उम्मीद जताई दा रही है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, कोलकात में 9 सितंबर 2022 को स्थिर रखी गई है। तीन महीने से अधिक समय से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अन्य जिलों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
21 मई को हुआ था पेट्रोल-डीजल में आखिरी बार बदलाव
पेट्रोल-डीजल में की कीमत में आखिरी देशव्यापी बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। तब से महाराष्ट्र एकमात्र राज्य है जिसने हाल ही में दरों में कटौती की है। महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications