लगातार 9वें दिन बढ़ी तेल की कीमतें, कई राज्यों में तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार तेल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। तेल की कीमतों में लगातार 9 वें दिन मंगलवार को भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम क्रमश: 76।87 रुपए और 84।70 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। वहीं डीजल के दाम 68।08 और मुंबई में 72.48 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचा गया। मुंबई के लोगों का कहना है कि कि हर सप्ताह तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। महाराष्ट्र में अन्य राज्यों की अपेक्षा तेल अधिक मंहगा है।

petrol

वही भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम 82।47 रुपए और 71।66 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। बढ़ी कीमतों पर स्‍थानीय लोगों का कहना है कि जिस तेजी से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, वह समय दूर नहीं जब पेट्रोल के दाम 100 रुपये तक पहुंचेंगे। यात्रा करने के लिए ईंधन खरीदने के अलावा हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सरकार को कीमतों को कम करना चाहिए। यह हमारे बजट को प्रभावित कर रहा है।' उधर, पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि पर मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन जारी है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि का कारण तेजी से कच्चे तेल की बढती मांग भी है। कच्चे तेल की कीमत हालांकि अभी 70 डॉलर प्रति बैरल है। साल 2013-14 में यह रेट 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहंच गया था। इंडियन बास्केट के कच्चे तेल की कीमत घटी, लेकिन कई तरह के टैक्स की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा होने और भारतीय रुपए में आई कमजोरी के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि सरकार तेल की कीमतों को काबू में रखने के तमाम विकल्पों पर विचार कर रही है और जल्द ही इसकी घोषणा होगी। प्रधान ने एक कार्यक्रम में कहा कि कदम दर कदम तेल की कीमतों में कमी के विकल्पों पर विचार जारी है। जल्द ही दाम नीचे आएंगे। प्रधान ने कहा, 'मैं मानता हूं कि भारत में तेल की दाम बढ़ने के बाद मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। यह हमारे हाथ में नहीं है। ओपेक देशों में बहुत ही कम मात्रा में तेल निकाले जा रहे हैं। जल्द ही भारत सरकार इसका समाधान निकालेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+