Petrol-Diesel Price Today: नोएडा में घटे तेल के दाम,जानिए क्या हो गया भाव?
Petrol-Diesel Ka aaj ka daam:मई 2022 से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं,जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है, जबकि कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं।

Fuel Price Today: रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट हो गए हैं,आज भी चारों महानगरों समेत देश के सभी राज्यों में रेट चेंज नहीं हुआ है लेकिन यूपी के नोएडा में पेट्रोल के दाम में 27 पैसे और डीजल के दाम 26 पैसे कम हुए हैं, जिसके बाद यहां पर एक लीटर पेट्रोल का रेट 96.65 रु और एक लीटर डीजल का दाम 89.82 रु प्रति लीटर हो गया है।
पेट्रोल-डीजल पर वैट चार्ज कम
अगर कच्चे तल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इस रेट में उतार-चढाव जारी है, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 74.99 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है और डब्ल्यूटीआई का भाव भी पिछले सत्र से गिरकर 69.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। आपको बता दें कि पिछले साल मई महीने में केंद्र सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया था,जिसके बाद राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर वैट चार्ज कम किया था, ऐसा करने वालों में गैरबीजेपी राज्य भी शामिल थे।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 108.12 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.65 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.86 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications