Petrol-Diesel Price: क्या बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? यहां करें चेक
Petrol-Diesel Price: गुरुवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है, जिससे आम लोगों को त्योहारी सीजन में राहत है। वैसे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में हो रही गिरावट से आशा की जा रही है कि देश में पेट्रोल-डीजल के रेट कम होंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि देश में रेट मई महीने के बाद से बदले ही नहीं है। आपको बता दें कि 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी, जिसके बाद कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर से वैट चार्ज कम किया था, जिसमें कांग्रेस शासित राज्य भी शामिल थे। मालूम हो कि हर रोज तेल के दाम सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। आज भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर का दाम क्रमश : 96.72 रुपये प्रति लीटर, 106.31 रुपये प्रति लीटर, 106.03 रुपये प्रति लीटर और 102.74 रु प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.37 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.59 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.36 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

आप इस तरह से भी तेल के दाम चेक कर सकते हैं
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications