Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल में लगी आग,अब डीजल भी 100 के पार
नई दिल्ली, जुलाई 4। पेट्रोल की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए को पार कर चुकी है। लोग 100 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल खरीदने पर मजबूर है। वहीं पेट्रोल के बाद डीजल ने भी रफ्तार पकड़ ली है और शतक लगा दिया है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में डीजल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल महंगा
वहीं सिक्किम में भी पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है। आपको बता दें कि रविवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए तो वहीं डीजल के 18 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए है। ये पहला मौका नहीं है, जब तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। लगातार 34वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। आपको बता दें कि वैट और ट्रांसपोर्ट चार्ज के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने-चांदी की कीमत अलग-अलग होती है।

पेट्रोल 100 के पार
अगर पेट्रोल-डीजल के दाम पर नजर डालें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपए प्रति लीटर और डीदल 89.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में सोना 100 के पार हो गया है। देश के दिन इलाकों में पेट्रोल सौ रुपए के पार हो गया है उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम के अलावा बिहार, लद्दाख और केरल शामिल है।

डीजल ने भी लगाया शतक
अगर डीजल की बात करें तो देश के कुछ हिस्सों में डीजल की कीमत 100 रुपए को पार गई गई है। इनमें मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल और बालाघाट है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी डीजल 100 रुपए के पार हो गया है। इसके अलावा ओडिशा के कई शहकों में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि डीजल की कीमत में आई इस तेजी के बाद माल-भाड़े में तेजी होने की आशंका है और महंगाई बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली के इस पेट्रोल पंप को चलाती हैं सिर्फ महिलाएं, जर्मन राजदूत ने शेयर की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications