दिल्ली के इस पेट्रोल पंप को चलाती हैं सिर्फ महिलाएं, जर्मन राजदूत ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, 04 जुलाई। भारतीय महिलाएं वर्तमान में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। देशभर में आपको महिला सशक्तिकरण के ढेरों उदाहरण मिलेंगे जिनसे अन्य महिलाएं भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं। शायद ही आपको पता होगा कि दिल्ली में एक ऐसा भी पेट्रोल पंप है जिसे सिर्फ महिला कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा है। जर्मनी के राजदूत ने पेट्रोल पंप की तस्वीर ट्वीट कर लोगों का दिल जीत लिया।

22 महिलाएं 3 शिफ्ट में करती हैं काम

22 महिलाएं 3 शिफ्ट में करती हैं काम

भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वह महिला पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ नजर आ रहे हैं। लिंडनर द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं, लोग महिला कर्मचारियों की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में भारत पेट्रोलियम के शांतिपथ पेट्रोल पंप को सिर्फ महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। यहां कुल 22 महिला कर्मचारी हैं जो बारी-बारी से 3 शिफ्ट में अपनी ड्यूटी देती हैं।

जर्मन राजदूत ने कैप्शन में लिखी ये बातें

जर्मन राजदूत ने कैप्शन में लिखी ये बातें

जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या आपने दिल्ली में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पंप के बारे में कभी सुना है? भारत पेट्रोलियम शांतिपथ पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा, सभी मिलनसार, गर्मजोशी से भरी मुस्कान के साथ अपने काम में माहिर भी हैं। ऐसा कुछ नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकतीं।' तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जर्मन राजदूत के साथ कई महिला कर्मचारी फोटो के लिए पोज दे रही हैं।

लोगों ने तारीख में कही ये बातें

लोगों ने तारीख में कही ये बातें

जर्मन राजदूत का यह ट्वीट अब वायरल हो गया है, खबर लिखे जाने तक इस पर 1300 से अधिक लाइक्स और 200 से ज्यादा री-ट्वीट मिल चुके हैं। लोगों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा, 'मिस्टर राजदूत, आप वास्तव में सज्जन आदमी है, जर्मनी और भारत काफी भाग्यशाली हैं कि आपने सेवा की।' एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सच्चा भारत है जिसे दुनिया को जानने की जरूरत है। हमें इसके बारे में जानकारी देने के लिए आपका शुक्रिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल की मांग को दोहराया, कहा- केंद्र सरकार स्वास्थ्यकर्मियों को दे भारत रत्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+