Fuel Prices 31 October: महीने के आखिरी दिन क्या बदल गई तेल की कीमत? जानिए यहां
Petrol-Diesel Price 31 october: आज अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है, आज भी तेल के नए दाम जारी हो गए हैं। ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है, जिसकी वजह से अनुमान लगाया जा रहा था कि देश में पेट्रोल-डीजल का भाव कम होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं जिससे लोगों को राहत मिली है।

वैसे देश के कुछ शहरों में तेल के दामों में परिवर्तन देखा गया है लेकिन ये अंतर बहुत ज्यादा मामूली है। जैसे कि नोएडा में पेट्रोल का दाम 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यहां तेल के दामों में अंतर 10 पैसे का हुआ है। जबकि बीते 24 घंटे के अंदर ब्रेंट क्रूड ऑयल कीमत 88.14 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड तेल 82.83 डॉलर प्रति बैरल हो गई है लेकिन इसके बाद भी देश में तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
दिल्ली में नहीं बदले तेल के दाम
दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि नोएडा में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है, यहां पर तेल का रेट 12 पैसे महंगा हुआ है। नोएडा में पेट्रोल का दाम 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.04 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications