Petrol diesel price: लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें अपने शहर का रेट
Petrol diesel price: लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानें अपने शहर का रेट
नई दिल्ली, 20 नवंबर: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार (19 नवंबर 2021) को लगातार 16वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद ईंधन की कीमतों में आखिरी बार 4 नवंबर को संशोधन किया गया था। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर बिक रहा है।

देश में ऑटो ईंधन की कीमतें स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ऑटो ईंधन पर उत्पाद शुल्क लेती है। तेल विपणन कंपनियां तरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।
जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।
-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है।
-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.62 रुपये प्रति लीटर है।
- पटना में पेट्रोल 105.90 और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये और 90.87 रुपये प्रति लीटर है।
-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.70 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर है।
-तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 106.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.47 रुपये प्रति लीटर है।
बता दें कि मोबाइल फोन से एसएमएस के द्वारा भी आप पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आपको 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना है। एसएमएस करने के लिए आपको RSP पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना है।












Click it and Unblock the Notifications