Fuel Rates: दो दिन के लगातार झटके के बाद आज क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम?
नई दिल्ली, 24 मार्च। लगातार दो दिनों तक झटका देने के बाद आज तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है। गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार-बुधवार को लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए गए जाते हैं।

चेक करें पेट्रोल-डीजल का दाम
मालूम हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 97.01 रुपये और डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि मुंबई में 111.67 रुपये प्रति लीटर के भाव से पेट्रोल और 95.85 रुपये प्रति लीटर के भाव से डीजल बिक रहा है।

कई राज्यों में पेट्रोल का रेट 100 रु से ज्यादा
गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, मालूम हो कच्चे तेल के दामों में उतार चढ़ाव पीछे कारण रूस-यूक्रेन युद्ध है।। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी पेट्रोल का रेट 100 रु से ज्यादा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 97.01 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 111.67 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.34 रुपये
- चेन्नई : 102.91 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.27 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 95.85 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 91.42 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.95 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications