आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट
नई दिल्ली, 20 जनवरी। आम जनता के लिए अच्छी खबर यह है कि पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल के स्थिर दाम से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर है। हालांकि देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक है, जिसकी वजह से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम की बात करें तो 95.41 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 104.67 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 101.40 रुपए प्रति लीटर है और डीजल के दाम 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं।

हालांकि यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से कम हैं। लेकिन कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए के पार है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हैं। देश में सबसे अधिक पेट्रोल के दाम मुंबई में हैं। मुंबई में पेट्रोल का दाम 109.98 रुपए प्रति लीटर है। गौर करने वाली बात है कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम में संशोधन होता है और नई दरें लागू की जाती है। पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य टैक्स की वजह से इसके दाम दोगुने हो जाते हैं।
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं तो आप अपने फोन से मैसेज के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। बीपीसीएल के उपभोक्ता को RSP लिखर 9223112222 पर मैसेज करना है, जबकि एचपीसीएल के ग्राहकों को HPRice लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेजना है।












Click it and Unblock the Notifications